|
1858 में स्थापित आर एण्ड सी लि. का विकास एक इन्जीनियरिंग प्रतिष्टान के रुप में हुआ, जिसका 1972 में संसद के अधिनियम द्वारा राष्ट्रीयकरण हुआ। रिचर्डसन एण्ड क्रुडास(1972) लि. का विकास अनेक तरह के प्रक्रिया उपकरणों के फ़ैब्रिकेशन में एक इन्जीनियरिंग उद्यम के रुप में हुआ, जिससे विद्युत क्षेत्र, इस्पात विनिर्माण, संयंत्रों, रेलवेज, तेल, और गैस, उर्वरकों, चीनी उद्योगों, अणु ऊर्जा, अंतरिक्ष, जल एवं मलजल निकासी संयंत्रों आदि की जरूरतों को पुरा किया जा सके। आर एण्ड सी की चार विनिर्माण यूनिटें हैं, जिसमें से दो मुंबई के भायखला और मुलुण्ड में, तथा एक-एक नागपुर और चेन्नई में स्थापित हैं। आर एण्ड सी की कॉर्पोरेट ऑफिस मुंबई के भायखला में और संपर्क कार्यालय नई दिल्ली तथा कोलकाता में है।
|